छत्तीसगढ़बालोद

*जिलाधिश दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला प्रेस क्लब बालोद के कार्यो की सराहना*

पौधों को पानी दिलाने अनूठी पहल: कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला प्रेस क्लब बालोद की सराहना की, कहा- पर्यावरण संरक्षण में निभा रहा अहम भूमिका

बालोद, 28 अप्रैल 2026।
जिला प्रशासन और जिला प्रेस क्लब बालोद की संयुक्त पहल पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा कार्यालय के समीप श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वहां रोपे गए पौधों को गर्मी के मौसम में समुचित पानी उपलब्ध कराना था। इसके तहत पौधों के पास मटके लगाए गए और उनमें पानी भरकर संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में दिव्या उमेश मिश्रा, सुनील चंद्रवंशी, सुनीता संजय साहू, दुर्गानंद साहू, चंद्रिका गंजीर, संतोष साहू, सुमन साहू सहित जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

कलेक्टर ने कहा- मीडिया साथियों ने किया प्रेरणादायी कार्य

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला प्रेस क्लब बालोद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पौधों को पानी उपलब्ध कराने के लिए मटका और कोटना उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य और जनहितकारी कार्य है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल पौधों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि मीडिया समाज के हर सकारात्मक कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, और जब मीडिया स्वयं मैदान में उतरकर पेड़-पौधों तथा पशु-पक्षियों की रक्षा के लिए आगे आता है, तो यह समाज के लिए प्रेरणा बनता है।

कलेक्टर ने बताया कि इस क्षेत्र में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लगभग 250 पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों की नियमित सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए मटका अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से की गई थी और अब इसका विस्तार अन्य स्थानों तक किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ बोले- यह पहल मील का पत्थर

जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि जिला प्रेस क्लब बालोद के सहयोग से आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जब समाज के विभिन्न वर्ग एकजुट होकर प्रकृति बचाने का संकल्प लेते हैं, तब परिणाम भी सकारात्मक आते हैं।

150 मटके और 5 कोटना उपलब्ध कराए गए

जिला प्रेस क्लब बालोद द्वारा धनोरा क्षेत्र में लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए कुल 150 मटके और 5 कोटना उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि गर्मी के दिनों में पौधों को पानी मिल सके और पशु-पक्षियों को भी राहत मिल सके।

गौसेवक नरेंद्र जोशी के कार्यों की भी सराहना
कार्यक्रम में बताया गया कि नरेंद्र जोशी द्वारा जिले में अब तक 700 से अधिक कोटना वितरित किए जा चुके हैं। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

संतोष साहू बोले- प्रशासन की प्रेरणा से जुड़ा अभियान
जिला प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सक्रियता से प्रेरित होकर क्लब ने यह अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रेस क्लब बालोद आगे भी पर्यावरण संरक्षण, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाजहित के कार्यों में भी आगे रहेंगे।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में एसडीएम आरके सोनकर, जनपद पंचायत सीईओ उमेश रात्रे, वरिष्ठ पत्रकार रवि भूतड़ा, लक्की अरोरा, संजय दुबे, अरुण उपाध्यक्ष, नरेश श्रीवास्तव, सुप्रीत शर्मा, देवेंद्र साहू, जागेश्वर सिन्हा, प्रवीण सारडा, जगन्नाथ साहू, घनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधों के पास मटके लगाकर श्रमदान किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!