
सीएमओ साहब, बंद कमरों की नोटशीट छोड़कर जनता के इन सीधे सवालों का जवाब दीजिए
चुनौती 3: लंबाई 3.5 से 4.5 मीटर और चौड़ाई 1.8 से 2.2 मीटर का खुला दायरा छोड़ते हुए वाक्य को Exact dimensions can be adjusted based on…लिखकर अधूरा छोड़ दिया गया।
न्यूनतम और अधिकतम आकार के बीच 56% क्षेत्रफल और लगभग 7 क्विंटल लोहे का अंतर आता है। क्या CMO जनता को बताएंगे कि सबसे छोटी 3.5 मीटर की ट्रॉली बनने पर भी ठेकेदार को पूरे 8.40 लाख का भुगतान किस नियम के तहत किया जाना था?
प्राक्कलन में एक्सल (धुरी) को सिंगल या डबल का खुला विकल्प क्यों दिया गया है? क्या आपको यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस ट्रेलर में 2 पहिये लगेंगे या 4?
2 पहिये कम होने का सीधा मतलब लागत में 30,000 से 40,000 की बचत है—तो क्या यह जानबूझकर ठेकेदार की जेब में अतिरिक्त मुनाफा डालने के लिए किया गया है?
8.40 लाख के भारी-भरकम बजट में जब पालिका पूरे 4 टायरों का भुगतान करने जा रही है, तो ठेकेदार 2 टायर लगाकर भी पूरा बिल पास कैसे करवा लेगा? इसका जवाब कौन देगा?
अगर आपके इस प्राक्कलन में कोई वित्तीय बदनीयती और झोल नहीं है, तो जनता के सामने आकर इन सवालों का हिसाब दीजिए!



