शहर के होटल लेंड मार्क, पंडरी में आयोजित दो दिवसीय सहायक प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह हुआ सम्पन्न ।

रायपुर। 19/02/2026
शहर के होटल लेंड मार्क, पंडरी में आयोजित दो दिवसीय सहायक प्रबंधक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूप साय सलाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा तथा भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी जादव सागर रामचंद्र सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सलाम ने कहा कि सहायक प्रबंधकों की भूमिका संघ की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन की योजनाओं को गति प्रदान करते हैं। वहीं IFS अधिकारी श्री रामचंद्र ने वनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा संघ के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।





