
*बालोद पालिका में घमासान: “राशनकार्ड के बहाने वित्तीय अनुशासनहीनता को बढ़ावा दे रहा विपक्ष” — भाजपा ‘पार्षद’ दीपक लोढ़ा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार*
बालोद नगर पालिका में राशनकार्ड जारी करने से पहले लंबित नागरिक करों (बकाया टैक्स) की वसूली के नियम पर राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा इस नियम को जनविरोधी बताए जाने पर अब छोटे कद के ‘पार्षद’ दीपक लोढा ने करारा पलटवार किया है।
उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस नागरिकों को उनके कर्तव्यों से विमुख कर रही है और शहर में “वित्तीय अराजकता” फैलाना चाहती है।
पार्षद दीपक लोढा ने साफ किया कि नगर पालिका नागरिकों से मिलने वाले राजस्व (टैक्स) से ही वार्डों में सफाई, बिजली, पानी और सड़कों का रखरखाव करती है। ऐसे में नियमानुसार बकाया वसूलने का विरोध करना सीधे तौर पर शहर के विकास को ठप करने की साजिश है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे विपक्ष के इस “विकास विरोधी” एजेंडे के बहकावे में न आएं।

