क्राइमछत्तीसगढ़बालोदसामाजिक

*लेनदेन को लेकर हुए विवाद पर साहू समाज और विश्व हिन्दू परिषद ने एसपी को दिया ज्ञापन,,,,पुलिस की भूमिका को बताया संदिग्ध*

बीते कुछ दिनों में दो घटनाओं को लेकर साहू समाज एवं हिन्दू संगठन आक्रोशित,,,,लोगो ने कहा बालोद को बिरनपुर नहीं बनने देंगे

बालोद में मारपीट की घटनाओं पर बढ़ा आक्रोश, विहिप और साहू समाज ने एसपी से की मुलाकात

बालोद- शहर में हाल के दिनों में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।शहर के साहू जलेबी दुकानदार और एक युवक चूरामन साहू पर हुए प्राणघातक हमलों के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद एवं तहसील साहू समाज बालोद के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दोनों मामलों में आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक के दौरान साहू समाज के जितेंद्र साहू ने कहा कि समाज के लोग शांतिपूर्ण जीवन और व्यापार कर रहे हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व आपसी विवादों की आड़ में समूह बनाकर हमला कर रहे हैं, जिससे शहर का माहौल बिगड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में तत्काल और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी एवं साहू समाज के अन्य लोगों ने भी घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि बालोद जैसे शांत शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना जरूरी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विहिप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता पोषण बनपेला, सत्या साहू, अजय अग्रवाल, सेवन साहू, तरुण राठी,सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों घटनाएं गंभीर हैं और एक मामले में पीड़ित साहू समाज के युवक द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास करना स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की जानकारी में मामला आने के बाद भी आरोपियों द्वारा समूह में हमला किया गया, जो चिंताजनक है। बालोद को बिरनपुर नहीं बनने देंगे पुलिस बिना भेदभाव के कार्य करे
इस दौरान साहू समाज के जितेंद्र साहू, प्रदेश सदस्य पोषण बनपेला, तहसील अध्यक्ष प्रेम साहू, मोहन कलिहारी, रघुनंदन गंगबोईर, हिंसाराम साहू प्रेम मुन्ना साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। वहीं विहिप से जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, विभाग संयोजिका सत्या साहू, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, राजेश सोनी, सेवन साहू और तरुण राठी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल ने संगठन व समाज के पदाधिकारियों की पूरी बात सुनी व कहा कि मामले पर दोनों पक्षों के विरुद्ध एफआईआर किया गया है। कुछ बातों को आज साहू समाज के लोगों ने आकर बताया है। जिसकी भी गलती होगी उसको छोड़ा नहीं जाएगा,कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!