बालोद में 52 पत्ती की महफिल सजने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बालोद। शहर में इन दिनों 52 पत्ती (ताश) की महफिल सजने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालोद के वार्ड क्रमांक 08 से लेकर पर्यावरण पार्क के आसपास सहित कई स्थानों पर देर रात तक ताश के खेल का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन महफिलों में दल्ली राजहरा, लोहारा, राजनांदगांव सहित बालोद शहर एवं आसपास के कई लोग पहुंचकर खेल में हिस्सा ले रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह गतिविधियां लंबे समय से संचालित हो रही हैं और इन महफिलों में बड़ी संख्या में 52 पत्ती के शौकीन शामिल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि यह पूरा खेल पुलिस की नाक के नीचे संचालित हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस तरह की गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार जल्द ही संबंधित स्थानों की फोटो सहित विस्तृत जानकारी सामने लाई जाएगी।
बने रहिए हमारे साथ… खबरों के साथ मचेगा बवंडर।




