बालोदलोकल न्यूज़

भाटापारा रोशन नगर पहुंचे पूर्व कलेक्टर राजेश सिंह राणा, हाई मास्क लाइट की मांग पर दी त्वरित स्वीकृति

बालोद। जिले के पूर्व कलेक्टर एवं वर्तमान में क्रेडा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संचालक राजेश सिंह राणा का बालोद आगमन रोशन नगर वासियों के लिए भावनात्मक और यादगार रहा। वर्षों बाद अपने बीच पहुंचे पूर्व कलेक्टर से मिलने के लिए भाटापारा स्थित रोशन नगर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आगमन के पश्चात श्री राणा ने सीधे रोशन नगर वासियों से मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों की भावनाएं भी छलक उठीं, क्योंकि श्री राणा का इस क्षेत्र से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है।
बताया जाता है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व जब राजेश सिंह राणा बालोद के कलेक्टर थे, तब रोशन नगर में बहुत कम परिवार निवास करते थे और क्षेत्र विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने यहां बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य कराए, जिससे आज यह क्षेत्र विकसित स्वरूप में नजर आता है। उनके इन्हीं प्रयासों के कारण आज भी क्षेत्रवासी उन्हें याद करते हैं और उनसे विशेष लगाव रखते हैं।


रोशन नगर के लोगों को पूर्व में अपनी समस्याएं लेकर रायपुर जाना पड़ता था, लेकिन इस बार श्री राणा स्वयं उनके बीच पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संतोष कौशिक के नेतृत्व में वार्डवासियों ने रोशन नगर में हाई मास्क लाइट लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांग को गंभीरता से लेते हुए श्री राणा ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।

इस दौरान कई लोग भावुक हो उठे और नम आंखों से अपने प्रिय पूर्व कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। श्री राणा ने भी लोगों को आश्वस्त किया कि वे आगे भी क्षेत्र से जुड़े रहेंगे और समय-समय पर मुलाकात करते रहेंगे।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने भी श्री राणा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और सौजन्य भेंट की।


सम्माननीय जनों  मे पार्षद गिरिजेश गुप्ता, महेश पाठक (उपाध्यक्ष भाजपा शहर मंडल), संजीव मणि नायर, राधा कौशिक, किरण साहू, सुमन सोनी, सती बाई साहू, वंदना साहू, शारदा ठाकुर, गीता साहू, अनीता सोनी, प्रीति यादव, भगवती ठाकुर, तामिनी साहू, लीला साहू, माहेश्वरी बाई, नेहा सारथी, प्रियंका सारथी, इंद्राणी साहू, ग्वालिन बाई साहू, झमीन साहू, पुष्पबाई निषाद, पुरुषोत्तम छतरियां, यशवंत सोनी, जयप्रकाश सोनी, भगत राम ठाकुर, शंकर साहू, दीपचंद साहू, योगेश साहू, रमेश निषाद, घनश्याम दास मानिकपुरी, रोशन यादव, खोमदास साहू सहित बड़ी संख्या में रोशन नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!