छत्तीसगढ़भिलाई

विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन के निधन पर उमड़ा शोक, बालोद नगर पालिका अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

 

बालोद। वैशाली नगर भिलाई के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। गुरुवार को आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने उनके निज निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दिनेश सेन का निधन परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक भाटापारा इंद्र कुमार साव, मोहन जैन, संतोष चौधरी एवं लकी चौधरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!