
बालोद – बालोद नगर पालिका अंतर्गत पुराना बस स्टैंड मे खाली जगहों पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहन खड़े रहने से ये अघोषित पार्किंग स्थल बन गया है जिसकी जहाँ मर्जी हो आकर गाडी खड़ी कर निकल लेता है इससे आसपास के व्यापरियो को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है मना करने पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन मालिक से विवाद की स्तिथि भी उत्तपन्न हो रही है इन सब पर यातायात विभाग एवं पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है जबकि पालिका परिसर मे खाली जगह होने के बावजूद वहां नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया है उसी तरह पालिका द्वारा बुधवारी बाजार मे भी कुछ जगहों पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया गया है जबकि बालोद के हृदय स्थल कहे जाने वाले पुराना बस स्टैंड मे वाहन मालिकों को खुली छुट् दिया जाना जैसा लग रहा है इस समस्या से किसी दिन व्यापरियो और वाहन मालिकों के बिच गंभीर विवाद की स्थिति बन सकती है समय रहते इस समस्या का निदान आवश्यक हो गया है

