बालोदराजनीतिलोकल न्यूज़

संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी सात माह का “सामाजिक समरसता संकल्प अभियान”

29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से होगा शुभारंभ, हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान भी चलाएगी भाजपा।

 

 

*बालोद*। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी “सामाजिक समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ 29 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) से किया जाएगा।

यह अभियान 27 फरवरी 2027 तक लगातार सात माह तक देशभर में संचालित होगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” एवं “तिरंगा यात्रा” अभियान के माध्यम से भी आमजन को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के भाव से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, जुंगेरा (बालोद) में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया, जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का अद्भुत संदेश देता है। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सात माह तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि “विकास के साथ विरासत” को सशक्त बनाना भाजपा की प्राथमिकता है तथा भक्ति मार्ग ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ की तपोभूमि से सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का यह संदेश पूरे देश में पहुंचेगा।

जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया ने कहा कि सामाजिक समरसता अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का माध्यम बनेगा। भाजपा कार्यकर्ता संत रविदास के समतामूलक विचारों को घर-घर पहुँचाकर समाज में भाईचारा, समानता और सौहार्द को सुदृढ़ करेंगे।

जिला अध्यक्ष श्री चमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान पूरे उत्साह, जोश और जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़े।

कार्यशाला में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती, सामाजिक समरसता संकल्प अभियान, हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान को मंडल एवं बूथ स्तर तक व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

इस जिला स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिला प्रभारी श्रीमती संध्या परगनिया, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्री चमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पवन साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सौरभ लुनिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिलेभर से आए लगभग 300 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कमल पनपालिया

मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!