
PM मोदी के ‘Startup’ और ‘Make in India’ विज़न की उड़ रही धज्जियां! बालोद नगरपालिका के टेंडर में नियमों का सरेआम उल्लंघन
PM नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विज़न रहा है—देश का युवा ‘ नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने Startup India, Make in India और आत्मनिर्भर भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की नींव रखी थी।
GeM पोर्टल का गठन भी इसीलिए किया गया था ताकि छोटे कारोबारियों, MSME और नए स्टार्टअप्स को पारदर्शी तरीके से सरकारी काम मिल सके और उन्हें अनुभव व टर्नओवर में विशेष छूट मिल सके।
लेकिन नगर पालिका बालोद के अधिकारियों को शायद केंद्र सरकार की इन नीतियों से कोई सरोकार नहीं है। नगर पालिका द्वारा जारी प्लेसमेंट टेंडर में सरकारी नियमों और PM मोदी के संकल्पों की धज्जियां उड़ाते हुए साफ तौर पर स्टार्टअप्स और सूक्ष्म-लघु उद्योगों के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।
मांग की जा रही है कि इस टेंडर को लेकर उच्च स्तरीय जांच बैठाई जाए, ताकि यह साफ हो सके कि ट्रिपल इंजन की सरकार में किसके दबाव में PM नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को स्थानीय स्तर पर चुनौती दी जा रही है।



