
देखिए मंत्री महोदय जी
BALOD नगर पालिका में सरकारी पैसा ठिकाने लगाने का खौफनाक आइडिया! एक ही नाली, दो समानांतर फाइलें और दोहरी टीएस… सरकारी खजाने पर डाका डालने निकाय प्रशासन ने पार की सारी हदें
नगरीय प्रशासन मंत्री महोदय, बालोद पालिका के बंद कमरों में सरकारी धन के बंदरबांट की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली पटकथा लिखी गई है, जिसे देखकर होश उड़ गए हैं।
विकास के नाम पर सरकारी खजाने में सेंध लगाने के लिए निकाय का दफ्तरी तंत्र किस खतरनाक हद तक जा सकता है, इसका रूह कंपा देने वाला सच वार्ड क्रमांक 10 की एक अदद नाली की फाइलों से बाहर आ चुका है।
नाली एक ही है, उसका अंतिम छोर भी वही है, लेकिन फाइलों के शातिर जादूगरों ने नामों की बाजीगरी का ऐसा तिलिस्म रचा कि एक ही काम के दो-दो अलग एस्टीमेट तैयार कर दिए गए।
दो अलग-अलग तकनीकी स्वीकृति निकाल ली गई और समानांतर फाइलें दौड़ाकर जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने की मुकम्मल बिसात बिछा दी गई।



