
महादेव भवन के पीछे अवैध कॉलोनी में 50 हजार में अनुज्ञा की गारंटी! जमीन दलाल के खुलासे से मचा हड़कंप
नगर पालिका परिषद बालोद की सामान्य सभा की बैठक में इस बार निकाय प्रशासन की एकतरफा कार्यशैली और मनमानी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा।
जनता के बुनियादी मुद्दों, विधिक प्रक्रियाओं और विभागीय समितियों को दरकिनार कर बंद कमरों में एजेंडा तय करने की परिपाटी पर सत्तापक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने एकजुट होकर कड़ा ऐतराज जताया।
सदन के पटल पर निर्वाचित प्रतिनिधियों ने दो-टूक संदेश दिया कि जनहित की अनदेखी और प्रशासनिक हुक्मशाही अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वार्डों में विकास कार्यों के भेदभाव पर सदस्यों के तेवर ने साफ कर दिया कि जनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी कर कोई भी प्रशासनिक मनमानी अब आगे नहीं चलेगी।
बालोद शहर के किसी भी हिस्से में छोटे या बड़े व्यावसायिक दुकानों के आगे स्टॉपर लगाने की प्रशासनिक योजना का हर स्तर पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापारियों के पेट पर लात मारने वाले किसी भी मनमाने प्रस्ताव को सदन और सड़क दोनों जगह रोका जाएगा।


