*CGMFPF के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कृषि मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात*

CGMFPF के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कृषि मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात
बालोद । आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में CGMFPF के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्य में वनोपज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, योजनाओं की प्रगति तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान, सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों जैसे लघु वनोपजों की न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, वन धन योजना के बारे में चर्चा की गई।
जनजातीय विकास को उच्च स्तर तक ले जाने की भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
श्री शर्मा ने माननीय मंत्री को बताया कि CM विष्णुदेव साय सरकार ने लघु वनोपजों (एमएफपी) की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के कार्यान्वयन के पीछे अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।




