छत्तीसगढ़राजनीति

*लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित ऊर्जावान युवाओं को मिला मौका ,,,, सभी वर्गों का रखा गया ध्यान*

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय अध्यक्ष चेमन देशमुख की अनुशंसा पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू द्वारा अपने जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।

सभी वर्गों का कार्यकारिणी में रखा गया ध्यान

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद की टीम में जिलाध्यक्ष गुलशन साहू ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय युवाओं को मौका दिया है जिले के सभी मंडलो से युवाओं को पर्याप्त ध्यान रखा गया है वहीं जिला मुख्यालय बालोद के युवा नेताओ को भी तरजीह दी गयी है नियुक्ति पश्चात सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व जिला मंत्री राजेश दसोडे  पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष  श्याम जयसवाल मीडिया प्रभारी कमल पम्पालिया विनोद जैन मोनू  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!