छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

*बजबजाती नालियों से बदबू और मच्छरों के बढ़ने से लोगों में आक्रोश,,,लोगो को समस्या से आखिर कब मिलेगी निजात*

बालोद । नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 06 पौषध शाला पाण्डेपारा गली में नालियों की नियमित साफ सफाई के अभाव में नालिया बजबजा रही है नालियों के ऊपर बने पक्के चबूतरा और बाउंड्रीवाल की वजह से नालियों को साफ कर पाना मुश्किल हो रहा है जिसकी वजह से नालियों में पानी जमा हो रहा है नालियों से बदबू उठने लगी है इधर शहर में ठंड का मौसम खत्म होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ने लगा है वहीं पालिका प्रशासन द्वारा मच्छरों के पनपने से पहले नालियों में अब तक कोई दवा या फॉगिंग मशीन से धुंआ नहीं छोड़ा है शहर के सभी वार्डो में कमोबेश यही हाल है मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी से लोगों में दहशत है वहीं लोगों का कहना है कि कई बार स्थानीय पार्षद एवं पालिका कर्मचारियों को इसकी शिकायत कर चुके है परन्तु वैकल्पिक व्यवस्था को ही कर खाना पूर्ति किया जाता है लोगो के घरों पर बने चबूतरा और बाउंड्रीवाल को हटाकर नालियों की नियमित सफाई से ही इस समस्या का हल किया जा सकता है या फिर नया नाली निर्माण ही इसका उचित विकल्प हो सकता है वहीं नगर सरकार के एक साल पूर्ण होने पर भी विकास की रेखा कहां खींची जा रही है यह समझ से परे नजर आ रहा है बारिश के दिनों में इस नाली का पानी लोगो के घरों के अंदर चला जाता है जो इस वार्ड के निवासियों को नागवार गुजरता है समय रहते इसका समुचित उपाय जरूरी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!