
बालोद । बालोद के जिला एवं सत्र न्यायालय के आधिकारिक वेबसाइड पर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर को खाली कराया है वहीं आसपास के दुकानों को भी बंद कराया है बम से कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी कहां से मिली किसने दिया इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच में जुटी है वहीं जिला न्यायालय के अधिवक्ता कोर्ट परिसर से दूर सुरक्षित स्थानों पर खड़े नजर आ रहे हैं यह अपने आप में बालोद के लिए पहली घटना है यह अफवाह है या डराने हेतु ईमेल भेजा गया है यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा वहीं बम स्क्वॉयड की टीम को भी इसकी सूचना दे दी गई है समाचार लिखे जाने तक टीम नहीं पहुंची थी फिरहाल पुलिस जांच के बाद ही सब कुछ पता चल पाएगा




