*नेशनल हाइवे 930 की सड़क सीमा में कब्जा कराया गाली खाली,,,,व्यापारियों ने कहा भेदभाव ना हो तो पूरा सहयोग करेंगे*

बालोद । राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 तांदुला नदी पुल से लेकर मिनीमाता चौक तक सड़क सीमा एवं नालियों के ऊपर कब्जाकारित निर्माण को आज प्रशासन की अग्रिम सूचना के बाद सुबह से ही हटा दिया गया व्यापारियों द्वारा अपने दुकान सीमा के बाद बाहर तक सामग्री निकालकर सड़कों को जाम करने जैसे अनेक शिकायतों के बाद जिला प्रशासन के आदेश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा हटाया गया
वहीं इस कार्यवाही से हड़कंप भी मची हुई है कुछ व्यापारियों का कहना है कि इस कार्य में हम प्रशासन को सहयोग करेंगे बशर्ते किसी भी के साथ भेदभाव ना हो जिनका कब्जाकारित है उन सभी का कब्जा हटाया जाना चाहिए नाम ना छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने कहा कि दुर्गा मंदिर के आसपास भी सड़क के किनारे जो खंभा नुमा पार्किंग बनाया गया है उन्हें भी हटाया जाना चाहिए दो पहिया वाहनों के इस मार्ग पर अनेक दुकान है जो सड़को तक अपनी वाहन का प्रदर्शनी लगाते हैं जिससे सड़क की चौड़ाई भी कम हो जाती है वहीं छड़ सरिया के दुकानदार नालियों के ऊपर सरिया रख देते हैं उन्हें भी खाली कराया जाना चाहिए समय समय पर इसकी निगरानी भी होनी चाहिए कुछ व्यापारी अपने दुकानों के प्रचार का बोर्ड सड़कों पर रख देते हैं ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही किया जाना जरूरी है ताकि बाकी लोगों में कार्यवाही का डर बना रहे




