छत्तीसगढ़लोकल न्यूज़

*बालोद में अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्यवाही के बाद लोगो की मांग,,, मेडम सदर में भी चलवाओ बुलडोजर*

आएदिन बनी रहती है जाम की स्थिति ,,,,प्रशासन क्यों है मौन,,,,जिम्मेदारी किसकी कौन करेगा तय

बालोद । नेशनल हाईवे 930 में तांदुला पुल से लेकर जेल तक एवं मिनीमाता चौक से लेकर रेलवे फाटक तक अवैध कब्जाधारी दुकानदारों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है सर्किट हाउस के पास गुमटी के बाहर निकले टीन शेड इत्यादि को भी नहीं बख्शा गया है वहीं अब इस कार्यवाही से लोगों में एक चर्चा भी आम है कि जिला प्रशासन अब सदर बाजार में भी बुलडोजर चलाये ताकि आये दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके सदर बाजार बालोद शहर का सबसे व्यस्तम और कम जगह वाला मार्ग है यहाँ पर लोग दुकानों से बाहर तक सड़क के किनारे फिर एक दुकान लगाकर व्यापार कर रहे हैं इन दुकानों में आने वाले ग्राहकों को सड़क पर अपनी वाहन खड़ी करनी पड़ती है जिससे स्थिति बिगड़ती जा रही है गरीबों और छोटे व्यापारियों का दुकान टूट गया परंतु इन सदर मार्ग के व्यापारियों की कब्जाकारिणे दुकानों पर कार्यवाही कब होगी यह बात लोगो में अब घर कर रही है वहीं हलधर चौक से विनय टॉकीज तक भी कमोबेश यही स्थिति है परन्तु प्रशासन का ध्यान इस तरफ क्यों नहीं है यह समझ से परे हैं कई बार पालिका प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम पुलिस के सहयोग से मुनादी भी करवा दी है व्यापारियों को समझाइश भी दी गई है फिर भी सदर बाजार का हाल बेहाल है स्कूलों की छुट्टी और बाजार के दिनों में इस मार्ग में जाम की स्थिति बनी रहती है देखना होगा प्रशासन इस तरफ कितना और कब ध्यान देती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!