
बालोद । बालोद जैन श्रीसंघ आगामी 31 मार्च को अहिंसा के अवतार श्रमन भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को धूमधाम से मनाने तैयारी कर रहा है समिति के अध्यक्ष हरीश सांखला ने बताया कि 24 मार्च से महोत्सव के आयोजन प्रारंभ होंगे जिसमें 24 मार्च से 31 मार्च तक प्रातः 6 बजे से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें जैन समुदाय के लोग शामिल होंगे वहीं प्रतिदिन महावीर भवन में समाज के महिलाओं और बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी 28 मार्च को जयपुर राजस्थान के सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक राजीव विजयवर्गीय द्वारा जैन भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें बालोद सहित आसपास के अंचलों में निवासरत जैन समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होने 31 मार्च को भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान महावीर की पूजा अर्चना की जाएगी दोपहर 4 बजे महाजीव दया महावीर गौशाला में जैन युवा शक्ति के द्वारा किया जायेगा तथा शाम को जैन समुदाय के लोगों द्वारा सामूहिक प्रतिक्रमण पाठ किया जायेगा सभी आयोजन हेतु अलग अलग युवा एवं महिला सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है जिनके द्वारा आयोजन को भव्य बनाने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं




