*जय स्तंभ चौक पर एक दीप शहीदों के नाम जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया भाजयुमो ने*
बालोद ।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा नक्सली हमलों में शहीद जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम 31 मार्च 2026, मंगलवार को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला एवं बालोद मंडल के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



