
जिले में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है निरंतर जागरूकता अभियान
आज जिले के विभिन्न स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन
बालोद, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में जल संचय, जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत निरंतर जागरूकता अभियान आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के प्राथमिक शाला खेरथाडीह, पूर्व माध्यमिक शाला तरौद आदि विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता रैली का आयोजन कर स्कूली बच्चों को जीवन में पानी के महत्व की जानकारी देते हुए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।
क्रमांक/62/ठाकुर
–00–




