बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज बालोद शहर को व्यवस्थित करने की दिशा में सुबह से ही संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सर्किट हाउस बालोद से घड़ी चौक, पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, बुधवारी बाजार, मधु चौक, जय स्तम्भ, कला केंद्र, संजारी क्लब, दूध गंगा, गंगासागर तालाब, नया बस स्टैंड में पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने सर्किट हाउस बालोद के समीप स्थित गुमटियों के व्यवस्थापन, घड़ी चौक से पुराना बस स्टैंड और सदर मार्ग में हुए अतिक्रमण को व्यवस्थित करने तथा बुधवारी बाजार में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूध गंगा का भी निरीक्षण किया तथा सफाई में अव्यवस्था पाए जाने पर दूध गंगा को सील करने के निर्देश एसडीएम को दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बस स्टैंड के समीप बहने वाली नाली को बेहतर रूप में बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री नूतन कंवर, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, नगर पालिका बालोद के सीएमओ श्री मोबिन अली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Related Articles
बालोद नगर पालिका में ’60 लाख’ का खेल: पीआईसी ने किया परिषद के अधिकारों का हनन; बिना अधिकार क्षेत्र के पास किया प्रस्ताव, 10 लाख का भुगतान भी घेरे में!
May 22, 2026
*कलेक्टर मैडम जी देखिए! ये पानी पिला रही है हमें बालोद नगर पालिका, 24 करोड़ की योजना के बाद नलों से बह रहा ‘जहर’*
July 7, 2026
Check Also
Close
-
भाजपा पार्षदो ने की नये सीएमओ से मुलाकातApril 29, 2026

