*बालोद से अंतागढ़ तक गूंजा विकास का संदेश,,,, जिले के भाजपाई प्रगति पथ यात्रा मे हुए शामिल,,,, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कार्यकर्ताओ का किया गर्मजोशी से स्वागत*

बालोद से अंतागढ़ तक गूंजा विकास का संदेश
केंद्र सरकार के 12 साल के सफल कार्यकाल और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए BJP के एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत बालोद से अंतागढ़ तक रेल यात्रा आयोजित की गई।
इस विशेष रेल यात्रा में BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, BALOD भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख सहित वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
रेल यात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने ट्रेन के डिब्बों में जाकर आम जनता, ग्रामीणों और सह-यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख योजनाओं के जमीनी स्तर पर मिल रहे लाभों को लेकर फीडबैक लिया।
प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने बताया, बालोद से अंतागढ़ रेल मार्ग खुद में एक ऐतिहासिक विकास परियोजना का हिस्सा है, जो इस आदिवासी बहुल और दूरदराज के अंचल को मुख्यधारा से जोड़ता है।
BJP जिलाध्यक्ष श्री देशमुख ने इस यात्रा के जरिए बस्तर और उससे सटे इलाकों में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को जनता के सामने रेखांकित किया।



