*91% अंक के साथ हस्सान रज़ा का कमाल, पढ़ाई और इबादत में बनाई मिसाल*
बालोद :– शहर बालोद के निवासी हस्सान रज़ा वल्द मिर्ज़ा शारिक बेग ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 91% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है, जो काबिले तारीफ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
हस्सान रज़ा शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे महावीर इंग्लिश हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र हैं और अपनी लगन व मेहनत से लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ हस्सान की रुचि धार्मिक गतिविधियों में भी है। रमज़ान के पवित्र महीने में वे ऐतेकाफ के दौरान पूरे दस दिन इबादत में भी शरीक होते हैं। शिक्षा के साथ धार्मिक गतिविधियां, खेलकूद और जिम जाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
हस्सान रज़ा, जिला एवं सत्र न्यायालय बालोद में पदस्थ शारिक रज़ा के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


