छत्तीसगढ़बालोदलोकल न्यूज़

*खुद का पक्का मकान उमा बाई के लिये बना वरदान,,,,प्रधानमंत्री आवास योजना का मिला लाभ*

बालोद, – जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंगनी निवासी श्रीमती उमा बाई और उनके परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना किसी वरदान से कम नहीं रही। कभी उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था, जहां बरसात के दिनों में छत से लगातार पानी टपकता रहता था। बारिश के चार महीने पूरा परिवार डर और परेशानी के बीच जीवन बिताता था। रातों की नींद और दिन का सुकून दोनों छिन जाता था। बरसात शुरू होने से पहले हर साल खपरैल और दीवारों की मरम्मत करानी पड़ती थी, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता था।
परिवार का सपना था कि उनका भी एक पक्का मकान हो, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह सपना पूरा होना मुश्किल लग रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। वर्ष 2024-25 में उनका आवास स्वीकृत हुआ और मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि मिली। इसके बाद धीरे-धीरे उनका पक्का मकान तैयार हो गया। अब परिवार सुरक्षित और निश्चिंत होकर अपने नए घर में रह रहा है।
श्रीमती उमा बाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया। अब उन्हें बारिश के मौसम का डर नहीं सताता और पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!