जनता का विश्वास, कमल का विजय: भाजपा ऐतिहासिक जीत की अग्रसर
बालोद, देश के विभिन्न राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है।शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में मिल रही इस सफलता को भाजपा जिला भाजपा संगठन ने “जनता के विश्वास की जीत” बताया हैं।
भाजपा के इस विजय अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह जश्न का माहौल है और समर्थक इसे “कमल की जीत” के रूप में मना रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का कहना है कि यह जीत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की नीति पर जनता की मुहर है। उन्होंने इसे देश के यशस्वी प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बढ़ते भरोसे और विकास की दिशा में उठाए गए कदमों का परिणाम बताया।
बालोद भाजपा के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख कहा कि इस जीत के साथ ही भाजपा ने “नया विश्वास, विकसित भारत” के अपने संकल्प को और मजबूत करने का संदेश दिया है। उनका मानना है कि जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि “भाजपा है तो भरोसा है”।
जनसेवक राकेश यादव ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट समर्थन का परिणाम है।



