बालोदराजनीति

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद की ओर से बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली विजय की शुभकामनाएं…….

 

सम्मानित कार्यकर्ता बंधुओं, माताओं-बहनों और बंगाल की गौरवशाली जनता को भाजपा जिला बालोद की ओर से हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन!

आज बंगाल ने यह साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास ही कमल का विजय है। यह जीत केवल एक चुनावी परिणाम नहीं है, यह बंगाल की संस्कृति, परंपरा और विकास की आकांक्षा की जीत है। बंगाल की धरती ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को नकार कर सुशासन और सेवा को चुना है।

भाजपा का संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” अब बंगाल की हर गली, हर गाँव में गूँज रहा है। सोनार बांग्ला के निर्माण का सपना अब साकार होगा। बंगाल की माताएँ-बहनें अब सुरक्षित महसूस करेंगी, युवा रोजगार पाएंगे, और किसान सम्मान से अपना जीवन जीएँगे।

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ पुडुचेरी और असम में भी मिली यह जीत विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह दिखाता है कि जहाँ भाजपा है, वहाँ भरोसा है।

भाजपा जिला बालोद के सभी कार्यकर्ता बंगाल की इस ऐतिहासिक जीत को समर्पित करते हैं उन लाखों कार्यकर्ताओं को जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी के विचार को जन-जन तक पहुँचाया। हम बंगाल की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हम आपके सपनों को पूरा करने के लिए सदैव आपके साथ खड़े रहेंगे।

माँ दुर्गा की कृपा से बंगाल में शांति, समृद्धि और सुशासन का नया युग शुरू हो।

*बंगाल की जीत, भारत की जीत!*
*भाजपा है तो भरोसा है!*
*भारत माता की जय! वंदे मातरम!*


_श्री मती निशा योगी_
_भाजपा जिला मंत्री, बालोद_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!