छत्तीसगढ़बालोद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का हुआ आयोजन*

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का हुआ आयोजन*

बालोद – प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बालोद के पांची सिनेमा, दुर्ग रोड में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती पंडित दीनदयाल पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र गीत से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रहे। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा राष्ट्रीय स्तर पर किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनों से सरकार की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी जिला कल्याण संघ के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, शिक्षकों, पत्रकारों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, शक्ति के पूर्व विधायक खिलावन साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला महामंत्री राकेश ‘छोटू’ यादव एवं सौरभ लुनिया, पूर्व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, प्रबुद्ध जन सम्मेलन के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गुंडरदेही प्रमोद जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, जिला उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल एवं ठाकुर राम चंद्राकर एवं निशा योगी नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू , जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोपेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे व आभार कार्यक्रम संयोजक प्रमोद जैन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गाण ,राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!