छत्तीसगढ़बालोद

*कलेक्टर मैडम जी देखिए! ये पानी पिला रही है हमें बालोद नगर पालिका, 24 करोड़ की योजना के बाद नलों से बह रहा ‘जहर’*

कलेक्टर मैडम जी देखिए! ये पानी पिला रही है हमें बालोद नगर पालिका, 24 करोड़ की योजना के बाद नलों से बह रहा ‘जहर’

यह महज लापरवाही नहीं है मैडम जी, यह 24 करोड़ 25 लाख रुपये की जल आवर्धन योजना का वो जनाजा है, जिसे नगर पालिका के अफसरों ने मिलकर निकाला है।

कागजों पर 24 करोड़ की योजना चमचमा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बालोद के घरों में पानी नहीं, बीमारियां सप्लाई की जा रही हैं।

जनता टैक्स दे रही है, सरकार ने फंड दे दिया, तो फिर यह करोड़ों रुपया किसकी तिजोरी में जाकर दफन हो गया कि आज एक फिल्टर प्लांट तक ढंग से नहीं चल पा रहा?

माननीय मैडम जी, बालोद नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और कर्ताधर्ता अपनी अकर्मण्यता से जनता के बीच सरकार विरोधी माहौल तैयार कर रहे हैं।

क्या यह महज प्रशासनिक सुस्ती है, या फिर सुशासन की सरकार को जनता की नजरों में बदनाम करने की कोई गहरी सोची-समझी साजिश?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!