छत्तीसगढ़बालोद

2047 के संकल्प और ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई — चेमन देशमुख

विजन 2047 के संकल्प और ऐतिहासिक घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई — चेमन देशमुख

बालोद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश के सामने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का ‘विजन 2047’ रखा है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प तथा देशहित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन 2047 केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प और 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला रोडमैप है। लाल किले से प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भरता, युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, महिलाओं के सम्मान, तकनीकी विकास और भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर व्यक्त किए गए संकल्प देश को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार की नीतियां देश की युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाली हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन देशवासियों में नया विश्वास और उत्साह पैदा करने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर, सशक्त और विश्वगुरु की भूमिका में स्थापित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!