बालोदराजनीति

अर्जुंदा–आमटी मार्ग के निर्माण के लिए 25.83 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति सड़क निर्माण से क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति, ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को होगा बड़ा लाभ भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति जताया आभार

 

बालोद। जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। अर्जुंदा–आमटी मार्ग के निर्माण के लिए 25.83 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 13 किलोमीटर लंबी इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अर्जुंदा–आमटी मार्ग के निर्माण के लिए 25.83 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

चेमन देशमुख ने कहा कि यह सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की नई राह प्रशस्त करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद अर्जुंदा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, व्यापारियों को व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन तथा आम नागरिकों को आवागमन में इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र के गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास की संभावनाओं का विस्तार होगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर भी सृजित होने की उम्मीद है। बालोद जिले को समृद्धि और विकास की नई राह पर आगे बढ़ाने की दिशा में यह स्वीकृति एक महत्वपूर्ण कदम है।

अर्जुंदा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों ने भी सड़क निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कमल पनपालिया

जिला मीडिया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!