छत्तीसगढ़बालोदराजनीतिसामाजिक

*भाजपा जिला संगठन बालोद ने जनसहयोग से चलाया ‘स्वच्छता मेरा संकल्प’ अभियान, सरदार पटेल मैदान चमका

300 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा किया श्रमदान

*भाजपा जिला संगठन बालोद ने जनसहयोग से चलाया ‘स्वच्छता मेरा संकल्प’ अभियान, सरदार पटेल मैदान चमका*

*बालोद-  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन बालोद द्वारा आज जनसहयोग के साथ ‘स्वच्छता मेरा संकल्प’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत हैं भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत पवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम का आयोजन नगर के हृदय स्थल *सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान* में किया गया, जहाँ सुबह से ही कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभियान में भाजपा जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों, पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद, एल्डरमेन, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित लगभग *300 लोगों ने श्रमदान कर हिस्सा लिया।*

*मैदान की हुई साफ-सफाई और रंग-रोगन*

अभियान के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे सरदार पटेल मैदान की साफ-सफाई की। मैदान में फैले कचरे, घास-फूस और प्लास्टिक को हटाया गया। इसके साथ ही मैदान की चारदीवारी, गेट और बैठने की जगहों पर पोताई और रंग-रोगन भी किया गया, जिससे पूरा मैदान एक बार फिर से चमक उठा।

जिला संगठन द्वारा चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता का संदेश देना था, बल्कि यह बताना भी था कि सरदार पटेल मैदान बालोद की धरोहर है और इसकी साफ-सफाई और सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।

*राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण*

साफ-सफाई अभियान के पश्चात सभी कार्यकर्ता एक साथ नगर के हृदय स्थल में स्थित *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति* के पास पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ‘स्वच्छता ही सेवा है’ और ‘बापू के सपनों का भारत बनाना है’ के नारे भी लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!