प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने अकबर तिगाला,,,

बालोद-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुसंशा पश्चात अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मखबुर इकबाल खान ने अपनी टीम की घोषणा की है।
जिसमे बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अकबर तिगाला को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति पश्चात वरिष्ठ नेताओं से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इनकी नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पवन साहू, लघु वनोपज संघ उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, कुमारी बाई साहू,जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, ठाकुरराम चंद्राकर, कौशल साहू, टीनेश्वर बघेल, सुरेंद्र देशमुख, प्रेम साहू, निशा योगी, विनोद जैन, कमल पम्पालिया, पालक ठाकुर, अमित चोपड़ा अरुण साहू, धर्मेंद्र साहू, सुरेश साहू, रामेश्वर साहू,खेमलाल देवांगन, तुकेश्वर पांडेय नरेंद्र सोनवानी संदीप सिंह शेखर साहू गजेंद्र यादव असरार अहमद आरिफ तिगाला फिरोज कुरेशी रौनक कतयाल राहुल साहू जफर तिगाला फिलिप चाको पिंटू सारथी अजहरुद्दीन कुरैशी रमेश दोषी जैन फिरोज तिगाला लूणकरण राजू भंसाली कदीर खान नासिर खान दमनदीप सिह आरिफ खान नदीम बडगूजर ब्रोकर जी खुर्शीद सिद्दीकी इमरान खान सहित जिले के अनेक नेताओ कार्यकर्ताओ ने बधाई प्रेषित की है
ज्ञात हो कि बालोद जिला के भाजपा नेता अकबर तिगाला ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है, पार्टी के कार्यों में सतत सक्रियता के साथ चाहे वह बूथ हो मंडल की बात हो या जिला की बात हो या बात हो प्रदेश की आपकी भूमिका अहम रहती है पार्टी में लंबे वर्षों से काम कर रहे साथ ही साथ अल्पसंख्यक समाज के बीच आप काम कर रहे हैं आज आपको पार्टी ने महत्वपूर्ण पद से नवाजा है
