Uncategorized
टेंट सामग्री के लिए ‘तंबू’ ताने बैठी रही पीआईसी, लेकिन अधिकारी ‘फाइल’ दबाकर सो गए!

बालोद। ताजा और बेहद दिलचस्प मामला टेंट सामग्री किराए पर लेने की निविदा (टेंडर) का है। मामला इतना पुराना हो चुका है कि अब इस पर व्यंग्य नहीं, बल्कि इतिहास की किताब लिखी जा सकती है। आइए आपको इस उपेक्षा की ‘क्रोनोलॉजी’ समझाते हैं:
1 अप्रैल 2025: वित्तीय वर्ष 2025-26 की शुरुआत में ही पीआईसी ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए टेंट सामग्री किराए पर लेने हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति दे दी।
20 अगस्त 2025: करीब साढ़े चार महीने की ‘गहन तपस्या’ के बाद पीआईसी ने 30.00 लाख रुपये की भारी-भरकम वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी।



