छत्तीसगढ़बालोदबिहारराजनीति

*बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम के एलान पर बालोद में हर्ष,,,जिला भाजपा के नेताओ ने दी बधाई*

*बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम के एलान पर बालोद में हर्ष, जिला भाजपा के नेताओ ने दी बधाई*

बिहार में पहली बार भाजपा को अपने दम पर (गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में) मुख्यमंत्री पद मिला है। नए मुखिया के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम के ऐलान के बाद बालोद जिला भाजपा संगठन में खुशी का माहौल है।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और नए नेतृत्व का स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने विश्वास जताया कि बिहार की NDA सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगी अंत्योदय को आधार मानकर अंतिम व्यक्ति तक विकास और जानकल्याणकारी योजनाओ का लाभ लोगो को नये मुखिया के नेतृत्व मे पहुंचेगा

बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन बिहार मे और अधिक मजबूत होगा तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी मे हर सोपान को तय करेगा

गौरतलब हो कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 202 सीट के साथ प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ था जिसमे सम्राट चौधरी सहित अन्य नेताओ की भूमिका को केंद्रीय नेतृतव ने भी सरहा था जिसका लाभ उन्हें मिला है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!