बालोदलोकल न्यूज़

जिलेभर में जारी अवैध प्रार्थना सभाओं पर नहीं लग पाया पूर्ण विराम* – *पूर्व में कार्रवाई के बावजूद स्थिति जस की तस* : *विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन

बालोद- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रही प्रार्थना सभाओं को लेकर एक बार फिर विवाद और चिंता का माहौल बनता जा रहा है। लगातार मिल रही सूचनाओं के अनुसार, यह मामला अब केवल शहर तक सीमित नहीं रहकर पूरे जिले में फैल चुका है, जिससे आम नागरिकों के बीच असंतोष और सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले के कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में तो पहले रविवार के दिन ही प्रार्थना सभा लगाया जाता था पर अब कोई सा कोई भी दिन नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इन सभाओं में बाहरी लोगों की उपस्थिति और स्थानीय लोगों को प्रभावित करने की कोशिशों की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि, इन गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस संबंध में *विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री उमेश कुमार सेन* ने स्पष्ट रूप से कहा कि
“पूर्व में कुछ जगहों पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बावजूद अवैध प्रार्थना सभाएं पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पाई हैं। यह मामला अब पूरे जिले में फैल चुका है, जो चिंता का विषय है।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी भी प्रकार से दबाव, प्रलोभन या गलत तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, तो यह पूरी तरह कानून के विरुद्ध है और इस पर सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिलेभर में चल रही ऐसी गतिविधियों की व्यापक जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं।
स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे।
वहीं, प्रशासनिक स्तर पर यह कहा जा रहा है कि यदि इस संबंध में ठोस शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, यह मुद्दा पूरे बालोद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की सख्त कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!