छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

*7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम : यशवंत जैन*

*7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम : यशवंत जैन*

बालोद। भारत की अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर अपनी मजबूती और क्षमता का परिचय देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि दर हासिल की है। इस उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं देशवासियों को बधाई दी है।

 

यशवंत जैन ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि देश की मजबूत आर्थिक नींव और सरकार की प्रभावी नीतियों का प्रमाण है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करती है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे, निवेश, उद्योग, विनिर्माण और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देश की अर्थव्यवस्था में दिखाई दे रहा है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि केवल एक आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, सामर्थ्य और भारत के बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी गति और विश्वास के साथ भारत निश्चित रूप से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!