छत्तीसगढ़बालोद

छोटे कद के पार्षद जो कहते हैं ठोक बजाके कहते हैं—पूरी तरह सही साबित हुआ

  1. छोटे कद के पार्षद जो कहते हैं ठोक बजाके कहता है—पूरी तरह सही साबित हुआ

नगर पालिका परिषद बालोद के वार्ड क्रमांक 19 में पहले से निर्मित नाली पर दोबारा निर्माण की स्वीकृति देने के मामले में पार्षद दीपक लोढ़ा का कड़ा विरोध आखिरकार रंग लाया है।

संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर ने 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत 7.42 लाख के दोनों कार्यों को विधिवत निरस्त कर दिया है।

संचालनालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि 28 नवंबर 2024 को स्वीकृत ये दोनों कार्य अन्य मद से पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

पार्षद दीपक लोढ़ा द्वारा उठाए गए बिंदुओं की पुष्टि होते ही शासन ने 7.42 लाख की इस दोहरी वित्तीय स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मंजूरी दे दी।

पार्षद दीपक लोढ़ा ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा एतराज जताया था।

उनका सीधा सवाल था कि जब वार्ड क्रमांक 19 में संबंधित स्थल पर पहले ही नाली का निर्माण हो चुका है, तो उसी कार्य के लिए दोबारा निविदा और लाखों रुपये की नई स्वीकृति कैसे जारी की जा सकती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!