छत्तीसगढ़युवा

*जैन युवा शक्ति ने महावीर गौशाला में महाजीव दया का किया आयोजन,,,,समाज के वरिष्ठजन हुए शामिल*

स्व मांगीलाल सांखला की स्मृति में सांखला परिवार के सौजन्य से हुआ आयोजन,,,,गर्मी के दिनों में कोटना का होगा वितरण

बालोद । जैन युवा शक्ति के तत्वाधान में होली के अवसर पर स्व मांगीलाल सांखला की स्मृति में सांखला परिवार के सौजन्य से महाजीव दया का आयोजन स्थानीय महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र में किया गया इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य दीपचंद सांखला पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन अध्यक्ष ताराचंद सांखला विशेष रूप से उपस्थित रहे आयोजन के दौरान गौशाला के सभी पशुधन को गुड रोटी एवं चना खिलाया गया उक्त आयोजन पर जैन युवा शक्ति के इस पुनीत कार्य पर सभी सदस्यों को बधाई देते हुए डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि जैन युवा शक्ति के सभी सदस्य एकजुटता का परिचय देकर समाज सेवा एवं जीव दया में हमेशा अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें जैन श्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने कहा कि अपने दिवंगत परिजनों की याद में जीवदया करना एक सुखद पल रहता है हम सभी को ऐसे आयोजन कर पशुधन की सेवा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष रजत श्रीश्रीमाल ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का यह पहला आयोजन था आने वाले गर्मी में हम शहर के विभिन्न स्थानों में प्याऊ घर, चलित प्याऊ घर, पशुधन की प्यास बुझाने कोटना का वितरण पक्षियों के लिए हर घर में सकोरा आदि का वितरण भी जैन युवा शक्ति के माध्यम से करेंगे कार्यक्रम का संचालन शुभम श्रीश्रीमाल ने एवं आभार प्रदर्शन महावीर बाफना ने किया उक्त अवसर पर जैन श्री संघ के प्रदीप गोलू चोरड़िया विनोद श्रीश्रीमाल सौरभ श्रीश्रीमाल आनंद बाफना शशांक लोढ़ा श्रीमती त्रिशला जैन आशाबाई सांखला भावना लोढ़ा सुनीता सांखला सरिता सांखला निक्की चोरड़िया सोनम श्रीश्रीमाल राखी श्रीश्रीमाल गौशाला परिवार के अंकेश यादव सहित जैन युवा शक्ति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!