छत्तीसगढ़बालोद

बालोद नगर पालिका का बड़ा फैसला: एलम (फिटकरी) खरीदी के लिए दूसरी बार जारी किया ओपन टेंडर; जेम पोर्टल से होगी 40 टन की खरीदी ​

बालोद नगर पालिका का बड़ा फैसला: एलम (फिटकरी) खरीदी के लिए दूसरी बार जारी किया ओपन टेंडर; जेम पोर्टल से होगी 40 टन की खरीदी

नगर पालिका परिषद बालोद के बहुचर्चित एलम (फिटकरी) खरीदी प्रकरण में एक नया मोड़ आ गया है।

लगातार उठ रहे सवालों, तकनीकी जांच में सामने आई टिप्पणियों और जनप्रतिनिधियों की भारी आपत्तियों के बीच नगर पालिका परिषद ने बड़ा कदम उठाया है।

पालिका प्रशासन ने वर्ष 2022 के बाद दूसरी बार जेम पोर्टल के माध्यम से 40 हजार किलोग्राम (40 टन) एलम की खरीदी के लिए ओपन टेंडर जारी कर दिया है। इसे पूर्व में अपनाई गई खरीदी प्रक्रिया और दरों पर उठे विवादों के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

यह नया टेंडर जारी होना इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि पिछले चार वर्षों से नगर पालिका में एलम खरीदी की प्रक्रिया सवालों के घेरे में रही है।

अब भले ही पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सिद्ध होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!