छत्तीसगढ़बालोद

*घोटाले पर मोहर: बालोद पालिका ने जारी किया छपाई का टेंडर; आदेश संख्या 2412 ने खोली पिछले ‘बिना टेंडर-बिना वर्कऑर्डर’ हुए भुगतानों की पोल!*

*घोटाले पर मोहर: बालोद पालिका ने जारी किया छपाई का टेंडर; आदेश संख्या 2412 ने खोली पिछले ‘बिना टेंडर-बिना वर्कऑर्डर’ हुए भुगतानों की पोल!*

नगर पालिका परिषद बालोद में पिछले लंबे समय से बिना टेंडर और बिना वर्क ऑर्डर के चहेते फर्मों पर सरकारी खजाना लुटाने का जो खेल चल रहा था, वह अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

 

चौतरफा दबाव और अनियमितताओं की परतें खुलने के डर 06 जुलाई 2026 को छपाई कार्यों के लिए निविदा आमंत्रण सूचना जारी की है।

 

कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जारी पत्र क्रमांक 2412 के तहत अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्टेशनरी सामग्री छपाई और फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग छपाई के लिए मैनुअल निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

 

​लेकिन इस सरकारी आदेश के सामने आते ही सबसे बड़ा सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि जब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नियम अब याद आए हैं, तो पिछले वर्षों में बिना टेंडर और बिना वर्क ऑर्डर लाखों के भुगतान की वसूली होगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!