छत्तीसगढ़बालोद

परीक्षा सुधार विधेयक का भाजपा ने किया स्वागत, केंद्र सरकार का जताया आभार

परीक्षा सुधार विधेयक का भाजपा ने किया स्वागत, केंद्र सरकार का जताया आभार

सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली पर लगाम लगाने के लिए PM नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसद में लाए जा रहे ऐतिहासिक संशोधन विधेयक का BJP बालोद संगठन ने स्वागत किया है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के इस कदम को युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला एक क्रांतिकारी फैसला बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

BJP के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आज (27 जुलाई 2026) लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किया जा रहा है।

यह विधेयक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने और युवाओं की मेहनत को न्याय दिलाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

BALOD भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने हर्ष जताते हुए कहा कि सरकार ने न केवल सजा सख्त की है, बल्कि मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए हर राज्य में विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें गठित करने का अधिकार दिया है।

जनसेवक राकेश यादव ने बताया कि, शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मसौदे को मंजूरी दी गई थी और आज केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसे सदन में प्रस्तुत कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!