युवाराजनीति

*सफाई कर्मकारो का जीवन स्तर बेहतर कर रही साय सरकार – पार्षद दीपक कुमार*

बालोद – (संजीव मणि नायर)सीवर, सेप्टिक टैंक या कचरा प्रबंधन में मुख्य भूमिका निभा रहे सफाई कर्मकारो के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्हें मंडल की योजना से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।

बालोद नगर पालिका के युवा ‘पार्षद’ दीपक कुमार ने सीएम विष्णुदेव साय एवं विभागीय मंत्री अरुण साव के इस कदम का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने इसे एक ऐति‍हासिक कदम करार दिया है।

‘पार्षद’ दीपक कुमार ने बताया नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को पत्र जारी कर कहा है, प्रदेश के ऐसे सफाई कर्मकार, जो ईएसआईसी एवं ईपीएफ की पात्रता नहीं रखते हैं, को असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीकृत किया जाना है।

ताकि उनके आश्रितों को योजनाओं का लाभान्वित किया जा सके। श्रम विभाग की वेबसाईट https://shramevjayate.cg.gov.in/ अथवा मोबाईल ऐप “श्रमेव जयते” पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

विभाग ने उपरोक्त के संबंध में निकाय में कार्यरत ऐसे सफाई कर्मकार, जो मंडल अंतर्गत पंजीयन की पात्रता रखते हैं, का पंजीयन कराकर एवं मंडल द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर की गई कार्यवाही से संचालनालय को अवगत कराने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!