*बालोद नगर के सभी घरों में डिजिटल डोर नंबर, यूनिक कोड से हर घर की होगी पहचान – दीपक लोढा*

बालोद । जिला मुख्यालय बालोद पालिका क्षेत्र अंतर्गत सभी घरों में वर्ल्ड बैंक परियोजना अंतर्गत डिजिटल नंबर प्लेट लगाने की तैयारियां है। इसकी शुरुआत आने वाले दिनों में होगी। नगर पालिका के युवा पार्षद दीपक लोढा ने परियोजना अंतर्गत डिजिटल नंबर प्लेट की सुविधा का स्वागत किया है। नंबर प्लेट में क्यूआर कोड लगा होगा जिसकी मदद से उपभोक्ता 26 प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसी के साथ नंबर प्लेट पर एक यूनिक नंबर भी दिया होगा। क्यूआर कोड को गूगल मैप पर सर्च करने से घर का पूरा पता आसानी से मिल जाएगा।राज्य शहरी विकास अभिकरण ने निकाय को परियोजना मे कार्यरत क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर वार्ड क्षेत्र की सीमा निर्धारण कर सूडा कार्यालय को अवगत कराने को कहा है।
‘पार्षद’ ने बताया कि शहर के सभी मकानों को डिजिटल डोर नंबर के जरिए एक यूनिक आईडी देकर सुविधाओं को हाईटेक बनाने का काम किया जा रहा है। डिजिटल डोर नंबर के माध्यम से मकान मालिक को ई गवर्नेंस माड्यूल से जुड़ी 26 सेवाएं घर पर लगे यूनिक डिजिटल प्लेट में छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने से बड़ी आसानी से मिलेगी।




