छत्तीसगढ़बालोदसामाजिक

*मिशन हरियाली 2026 के तहत सिटी कोतवाली पुलिस कालोनी मे 30 पौधों का किया गया रोपण,,,,, कालोनी की महिलाओ ने देखभाल करने का लिया संकल्प*

बालोद – मिशन हरियाली 2026 के लक्ष्य के साथ सिरुबाई भोमराज जैन कल्याण समिति एवं युवा मित्र क्लब के द्वारा श्रीश्रीमाज ज्वेलर्स के सौजन्य से गत दिनों बालोद के सिटी कोतवाली पुलिस कालोनी बालोद मे वहां निवासरत महिला मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर 30 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया

(पौधारोपण के बाद देखभाल का लिया गया संकल्प )

 

वहीं सिटी कोतवाली पुलिस कालोनी के महिला मंडल की सदस्यों एवं बच्चो ने इन पौधों का सुरक्षित रखने तथा देखभाल करने का संकल्प भी लिया युवा मित्र क्लब के अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी विनोद जैन मोनू ने बताया की आगामी दिनों मे द्वितीय चरण मे लगभग 100 पौधे जिला अस्पताल के सामने नये पुलिस कालोनी मे सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगाने का लक्ष्य रखा गया हैँ इसी प्रकार ग्राम जुगेरा के हाई स्कूल मैदान के बाउंड्रीवाल के किनारे 30 पौधे ग्राम दुधली के मुक्तिधाम मे भी 25 पौधे लगाने की योजना के साथ ही इस वर्ष 300 पौधों का रोपण भीकिया जाना समिति द्वारा प्रस्तावित हैँ जल्द ही मिशन हरियाली 2026 के उद्देश्य को पूरा करने कार्य करेंगे ताकि आने वाले दिनों मे बालोद जिला को हरा भरा करने मे आहुति दे सके वहीं उन्होंने बताया की गत वर्ष बालोद के माँ कर्मा कन्या महाविद्यालय मे 416 पौधे लगाए गए थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैँ और वृक्ष का आकार ले रहे हैं पौधे की उपलब्धता हेतु उन्होंने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के साथ ही जिला प्रशासन एवं रायपुर के विख्यात पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी डॉ पदम् जैन का आभार व्यक्त किया हैँ जिनके मार्गदर्शन मे आगे की योजना को मूर्त रूप दिया जायेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!