छत्तीसगढ़युवा

*बालोद जिले को खेल अधोसंरचना की बड़ी सौगात, 13 करोड़ रुपये की स्वीकृति*

भाजपा जिला बालोद के नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खेल मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार

बालोद । विधानसभा के हालिया बजट सत्र में बालोद जिले को खेल अधोसंरचना के विकास हेतु कुल 1300 लाख रुपये (13 करोड़ रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के अनुसार दल्लीराजहरा में इंडोर मल्टीपरपस हॉल निर्माण हेतु 500 लाख रुपये तथा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम निर्माण हेतु 800 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए दोनों परियोजनाओं हेतु 200-200 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, माननीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री अरुण साव तथा माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय बालोद जिले के खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने आभार व्यक्त किया जिसमें प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,पूर्व प्रदेश मंत्री जन सेवक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु, दल्ली राजरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, गुंडरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, वरिष्ठ नेता देवेंद्र जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, टिनेश्वर बघेल, मनीष झा, सोमेश शोरी, कौशल साहू, नंदकिशोर शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, मनोज दुबे विनोद जैन ,कमल पनपालिया, रवि पांडे, विवेक वैष्णव ,कुसुम शर्मा, जसराज शर्मा, सहित जिले के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!