टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

*डिवाइडर बन रहा दुर्घटना का नया रास्ता,,,,रेडियम बोर्ड नहीं होने से रात्रि में वाहनों का डिवाइडर से टकराने का खतरा बढ़ा*

सांकेतिक बोर्ड नहीं होने से लोगों में दुर्घटना की आशंका का डर सताने लगा, विभागीय अधिकारी सोए कुंभकर्णीय नींद में

बालोद । बालोद शहर के अंदर मिनी माता तिराहा से लोहारा रोड तक बन कर तैयार डिवाइडर में जगह जगह लोगो के आने जाने हेतु स्थान छोड़ा गया है वहीं डिवाइडर के शुरुवात और अंतिम स्थान में कोई संकेत दर्शाने वाला रेडियम बोर्ड भी ठेकेदार द्वारा नहीं लगाया गया है जहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है पूर्व में इस गलती का खामियाजा कुछ वाहनों चालकों का इससे टकराने की वजह से भुगतना पड़ गया है इन सबके बावजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों और ठेकेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है यह लोग किस निंद्रा में है लोगो को समझ नहीं आ रहा है वहीं लोगों का अब तक के निर्माण को देखकर गुस्सा भी देखा जा रहा है डिवाइडर बन गया पर सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से लोगों को दुर्घटना होने का डर भी सताने लगा है मार्ग निर्माण पर किसी प्रकार का कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगने से वाहन चालकों को दुर्घटना का भय बना हुआ है समय रहते अगर बोर्ड नहीं लगा और कोई दुर्घटना घटित हो गई तो इसका जिम्मा कौन लेगा यह देखना बाकी है वैसे विपक्षी दल के लोग भी चौक चौराहों पर इस बात को करते नजर आते हैं परन्तु विभाग में जाकर इस बाबत उन्होंने भी कोई रुख अख्तियार नहीं किया है खैर जो भी हो पर लोगो के जानमाल की चिंता करते हुए विभाग को इस ओर अपनी पैनी नजर रखने की आवश्यकता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!