*शहर में बढ़ रहा मच्छरों का आतंक,,,,रोकने के कोई उपाय नहीं कर पा रही पालिका प्रशासन,,,लोगो में बढ़ रहा बीमारी का डर**
कुंभकर्णीय निंद्रा से कब जागेगी पालिका प्रशासन लोगो में है बेसब्री से इंतजार

मच्छरों का आतंक रोकने के कोई उपाय नहीं कुंभकर्णीय नींद में सोई पालिका प्रशासन,,,लोगो में बढ़ रहा आक्रोश
बालोद । (संजीव मणि नायर) बालोद नगर पालिका अतंर्गत सभी वार्डो में नालियों की समुचित साफ सफाई नहीं होने से हर तरफ मच्छर बढ़ने लगे हैं नगरवासियों को मच्छरों के काटने से होने वाले बीमारी जैसे डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसे बीमारी बढ़ने का डर भी सताने लगा है बाजार क्षेत्र में शाम के बाद से खड़े रहना भी दुभर हो जाता है वहीं लोगों का कहना है कि मच्छरों के पनपने से पहले नालियों में दवा का छिड़काव भी अब तक नहीं हुआ है ज्ञात हो कि बालोद नगर पालिका के पास मच्छरों के लावा को नष्ट करने वाला फॉगिंग मशीन भी उपलब्ध है पर इसका उपयोग आखिर क्यों नहीं किया जा रहा है वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कुछ वार्डो में जहाँ तालाब किनारे लोगो की बसावट है वहाँ पर तो अत्यंत ही दयनीय स्थिति है दिन हो या रात मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा इन जगहों पर है लोगो का यहां तक मानना है कि हर सप्ताह नालियों में दवा का छिड़काव एवं प्रतिदिन सार्वजनिक जगहों पर फॉगिंग मशीन से धुंआ उड़ाने से थोड़ी राहत जरूरी मिलेगी पर पालिका प्रशासन की कुंभकर्णीय नींद कब खुलेगी इसका इंतजार बालोद नगरवासी बेसब्री से कर रहे हैं ताकि लोग बीमारी से बच सके




