छत्तीसगढ़बालोदलोकल न्यूज़

कुंदरू पारा वार्ड 15 में नई पानी टंकी का लोकार्पण, जल समस्या से मिली राहत*

बालोद। आज दिनाँक 23/3/2026 को नगर पालिका क्षेत्र के कुंदरू पारा वार्ड क्रमांक 15 (भांठा पारा) में जल आवर्धन योजना के तहत निर्मित नई पानी टंकी का लोकार्पण सोमवार को विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात फीता काटकर पानी टंकी का लोकार्पण किया गया। इस नई टंकी के निर्माण से वार्ड के निवासियों को अब नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत लेकर आई है।


अपने संबोधन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जल आवर्धन योजना के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर और स्थायी सुविधा मिल सके।
वार्डवासियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकेंगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।


इस मौके पर प्रमुख रूप से सम्माननीय जनो मे मोहन जैन, लक्ष्मीचंद नुनीवाल, रमन टुवानी, राजू भाई पटेल, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, गिरजेश गुप्ता, बंटी शर्मा, श्यामा यादव, सुनीता मनहर, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, आशा पटेल, संतोष कौशिक, अजय बाफना, कमल बजाज, ईश्वर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
नगर विकास की दिशा में यह लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे वार्ड 15 के निवासियों को स्थायी जल सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।


*हमने बनाया हैं*
*हम ही संवारेंगे।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!